पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीमकाथाना में 41 पाटन में 25 ग्राम पंचायतें शामिल

नीमकाथाना में 41 पाटन में 25 ग्राम पंचायतें शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. पंचायतसमिति के पुनर्गठन के बाद नीमकाथाना में 41 पाटन पंचायत समिति में 25 पंचायतों को शामिल किया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में नीमकाथाना में सात नई पंचायतों का गठन किया गया है। नवगठित पंचायत समिति पाटन में एक लाख 35 हजार 979 लोगों को शामिल किया गया है। दूसरी ओर नीमकाथाना पंचायत समिति की 41 पंचायतों में तीन लाख 63 हजार 680 लोग हैं।

इसमें नृसिंहपुरी, डेहरा जोहड़ी, गुहाला, चला, गोविंदपुरा, ठीकरिया, बासड़ी खुर्द, प्रीतमपुरी, झिराणा, गणेश्वर, चीपलाटा, सकराय, सांवलपुरा तंवरान, पीथलपुर, रायपुर जागीर, टटेरा, किशोरपुरा, खटकड़, जुगलपुरा, दीपावास, आगरी, गांवड़ी, हीरानगर, खादरा, महावा, मावंडा कलां, मावंडा खुर्द, मांवडा आरएस, नापावाली, मांकड़ी, पुरानाबास, मंढ़ोली, कोटड़ा, नयाबास, गोडावास, कुरबड़ा, आगवाड़ी, भूदोली, भगेगा, सिरोही नाथा की नांगल को शामिल किया है।

नवगठितपाटन पंचायत समिति में शामिल हुई पंचायत : दयालकी नांगल, जीलो, डोकन, न्यौराणा, रायपुर पाटन, दरीबा, टोडा, लादी का बास, घासीपुरा, हसामपुर, राजपुरा, छाजा की नांगल, रामसिंहपुरा, मोठूका, दलपतपुरा, बेगा की नांगल, बल्लूपुरा, पाटन, डूंगा की नांगल, श्यालोदड़ा, श्यामपुरा, बिहार, डाबला, बिहारीपुर मोकलवास को शामिल किया गया है।