खेतड़ी मोड़ पर डेढ़ घंटे जाम
नीमकाथाना. शहरके खेतड़ी मोड़ पर रविवार शाम को लगा जाम करीब डेढ़ घंटे बाद खुला। जाम के चलते रेलवे फाटक से नगरपालिका तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सीकर-दिल्ली मुख्य मार्ग के अलावा खेतड़ी भूदौली जाने वाले मार्ग पर भी जाम लगा रहा। तहसीलदार सीमा खेतान की गाड़ी भी करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। तहसीलदार ने गाड़ी से उतरकर जाम खुलवाने का प्रयास भी किया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद वे जाम से निकल पाईं। पुलिस की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल पाया। 108 एम्बुलेंस सेवा भी जाम में फंसी रही।