पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चलती ट्रेन से गिरने पर घायल

चलती ट्रेन से गिरने पर घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. रेवाड़ी-रींगससवारी गाड़ी से गोडावास रेलवे फाटक पर सुबह युवक चलती ट्रेन की बोगी के दरवाजे से फिसलकर गिर गया। घायल को गंभीर स्थिति में रेलवे पुलिस परिवार के लोग कपिल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। रेलवे पुलिस ने बताया कि श्यामपुरा पाटन निवासी बिरजूसिंह पुत्र नारायणसिंह रेल में दरवाजे के पास खड़ा रहकर यात्रा कर रहा था। गोडावास रेलवे फाटक के पास संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से फिसल गया। गंभीर स्थिति में उसे जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।