पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोरियां के सूखे कुएं में मिला लूटा हुआ एटीएम, दो गिरफ्तार

गोरियां के सूखे कुएं में मिला लूटा हुआ एटीएम, दो गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाचरियावास एटीएम लूट का खुलासा

भास्कर न्यूज | दांतारामगढ़/नीमकाथाना

खाचरियावासमें 12 लाख 23500 रुपए से भरे एटीएम लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एटीएम गोरियां के सूखे कुएं में मिल गया है। फिलहाल दो आरोपी पकड़ में आए हैं। इन्होंने ही मूंडरू के मंदिर से चांदी की गदा चुराई थी। गैंग का सरगना पवन मीणा है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिनसे कई वारदात खुलने की संभावना है।

एसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि श्रीमाधोपुर दांतारामगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए एएसपी सुरेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इसमें डीएसपी रींगस तेजपालसिंह, नीमकाथाना डीएसपी कुशालसिंह सहित कई एसएचओ को शामिल किया। टीम ने सबसे पहले एटीएम के केबिन में लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की।

फुटेज से पता चला कि बोलेरो जीप में एटीएम को डालकर ले जाया गया है। काफी जांच-पड़ताल के बाद सामने आया कि वारदात का तरीका पवन मीणा गैंग से जैसा है। इस पर गैंग पर निगरानी शुरू की।

इसी दौरान पता चला कि सुरपुरा के कमलेश बाजिया पुत्र रघुनाथ के घर पर रात के समय कट्‌टर मशीन से एटीएम काटा गया है। संभावना है कि बदमाश इसी घर में छुपे हैं। इस पर पुलिस ने कमलेश के घर दबिश दी। यहां लूट में उपयोग ली गई बोलेरा गाड़ी नंबर आरजे 23 यूए 5053 मिली। उसमें एटीएम तोड़ने का सामान, लोहने की सांकळ एटीएम का कटा हुआ बुरादा मिला। इसके एटीएम पर सीटों का कलर भी लगा हुआ था। मौके पर मौजूद कमलेश बाजिया के अलावा उसके साथी सुनील मीणा पुत्र ख्यालीराम निवासी गोरिया से पूछताछ की। इन्होंने वारदात करना कबूल कर लिया। बाजिया के घर से रस्सा, हथौड़ा, सब्बल कट्‌टर मशीन लोहे की कुस भी बरामद हुई है। दोनों आरोपी कल न्यायालय में पेश किए जाएंगे।

पवन मीणा के खिलाफ हैं 35 से ज्यादा मामले

चांदी की गदा के अलावा एक अन्य एटीएम के टुकड़े भी मिले

पुराने एटीएम के पुर्जे भी बरामद : पुलिसने गोरियां गांव के सूखे कुए से पुराने एटीएम के पुर्जे भी बरामद किए है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि ये पुर्जे नवंबर माह में जोबनेर के पास भैंसावा गांव में तोड़े गए एटीएम के हो सकते है।

पुरानीएटीएम लूट वारदातों में भी शामिल था पवन : जयपुरपुलिस ने प्रागपुरा में हुई एटीएम लूट की वारदात में शामिल गैंग का पर्दाफाश किया था। पवन मीणा की भी वारदातों में संलिप्तता सामने आई थी। लेकिन वह पकड़ में नहीं आया था।

खाचरियावास में एटीएम लूट वारदात में पकड़ा गया सुनील पवन मीणा का भाई है। पवन पर विभिन्न जगह एटीएम लूट, चोरी, नकबजनी के 35 से ज्यादा मामले हैं। पुलिस का कहना है कि खाचरियावास एटीएम लूट भी पवन ने कराई है। पूछताछ में महेंद्र, नवीन और पिंटू नाम के युवक भी शामिल होने की बात सामने आई है।

कुएं में खाचरियावास एटीएम के अलावा श्रीमाधोपुर के मंदिर से चुराई गई चांदी की गदा, खाटूश्यामजी की राधिका ट्रेडिंग के कागजात और एक अन्य एटीएम के टुकड़े मिले हैं। पुलिस काे आशंका है के ये वारदात के बाद सामान इसी कुएं में फेंकते हैं। पुलिस को शक है कि नंबवर में जोबनेर के भैंसावा में बैंक का एटीएम तोड़ने की घटना में इसी गैंग का हाथ हो सकता है। इसके अलावा उमाड़ा और नाथूसर नांगल की चोरियों में बोलेरो गाड़ी का उपयोग हुआ था। ऐसे में उन वारदात को लेकर भी पूछताछ होगी।

एसपी अखिलेश कुमार का कहना है कि घटना के बाद इन्होंने एटीएम को गाड़ी में रखा। इसके बाद कमलेश के घर ले गए। कमलेश टायल लगाने का काम करता है और पवन की गाड़ी भी चला था। बोलेरो गाड़ी पवन के भाई सुनील मीणा के नाम पंजीकृत है। एटीएम से 12 लाख रुपए निकालने के बाद पवन उसके अन्य साथी भाग गए। इससे पहले एटीएम को मीणा के घर में बने कुएं में डाला, जो करीब 300 मीटर गहरा है।

खबरें और भी हैं...