कहासुनी होने पर विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की हालत बिगड़ी
नीमकाथाना | खेतड़ीइलाके में माधोगढ़ निवासी विवाहिता को सोमवार दोपहर विषाक्त पदार्थ खाने से गंभीर स्थिति में परिजन कपिल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने महिला की स्थिति बिगड़ने पर जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय विवाहिता मोहिनी देवी प|ी जगदीश बावरिया को जहरीला पदार्थ खाने पर गंभीर स्थिति में लाया गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिन में कुछ कहासुनी हुई थी। परिवार के लोग अपने-अपने काम में ले हुए थे। अचानक मोहिनी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने संभाला को पता लगा कि उसने चूहे मारने की दवा खा ली है। परिवार के लोग मोहिनी को नीमकाथाना के कपिल अस्पताल में लेकर पहुंचे। सूचना पर शहर पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला की स्थिति खराब होने से उसके बयान नहीं हो सके। डॉक्टरों ने मोहिनी को जयपुर रैफर किया है।