विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की हालत बिगड़ी
नीमकाथाना | माधोगढ़की विवाहिता को सोमवार दोपहर विषाक्त पदार्थ खाने से गंभीर स्थिति में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय विवाहिता मोहिनी देवी प|ी जगदीश बावरिया के परिजनों ने बताया कि दिन में कुछ कहासुनी हुई थी। परिवार के लोग काम में लगे हुए थे। अचानक मोहिनी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने संभाला को पता लगा कि उसने चूहे मारने की दवा खा ली है। परिवार के लोग मोहिनी को नीमकाथाना के कपिल अस्पताल में लेकर पहुंचे।