पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरे दिन दर्ज हुई ज्यादती पीड़िता की रिपोर्ट

तीसरे दिन दर्ज हुई ज्यादती पीड़िता की रिपोर्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस| तीनदिन तक थाने के चक्कर लगाने के बाद रविवार को ज्यादती पीड़िता महिला की रिपोर्ट दर्ज की गई। इस बीच आरोपी पक्ष के लोग उसे राजीनामा करने के लिए दबाव बनाते रहे।

महिला को मेडिकल के लिए ले जाया गया, लेकिन छुट्‌टी के कारण मेडिकल नहीं हो सका। सोमवार को मेडिकल बोर्ड से मेडिकल कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि जयपुर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि छह फरवरी को वह नीमकाथाना जाने के लिए चौमूं स्टैंड से जीप में बैठी थी। गोविंदगढ़ के उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दो लोगों ने उसके साथ ज्यादती की। गौरतलब है कि घटना के बाद से पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही। शनिवार को भी महिला पुलिस थाने में करीब चार घंटे बैठकर लौट गई।