पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से उबरी बच्ची फिर अस्पताल में भर्ती

स्वाइन फ्लू से उबरी बच्ची फिर अस्पताल में भर्ती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सीकर. नीमकाथाना

स्वाइनफ्लू से उबरी सीकर शहर निवासी एक बच्ची को तबीयत बिगड़ने पर रविवार को फिर भर्ती करना पड़ा। एसके अस्पताल में रविवार को नवलगढ़ रोड, पटेल कॉलोनी की पांच साल की परी को स्वाइन फ्लू के एहतियात के तौर पर एसके अस्पताल में भर्ती किया गया।

परी को इससे पहले जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां जांच में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया था। उपचार के बाद वह ठीक होकर घर भी गई थी। लेकिन, रविवार को तबीयत खराब होने नाक से पानी बहने के कारण परिजनों को आशंका हुई तो डॉक्टर को दिखाने पर उसे एहतियात के तौर पर वापस भर्ती कर लिया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र दाधीच ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड से राकेश मंजू देवी को जयपुर रैफर किया गया है। राकेश को सुबह ही भर्ती किया था। अब मीना सहित दो मरीज भर्ती है। दिनभर में दर्जनभर को टेमीफ्लू दवा दी गई। जबकि आइसोलेशन वार्ड में इंचार्ज के अलावा स्टाफ का अभाव ही था।

इधर, कपिल अस्पताल के स्वाइन फ्लू यूनिट प्रभारी डॉ. जीएस तंवर ने बताया कि रविवार को चीपलाटा निवासी मालीदेवी प|ी लीलूराम, चला निवासी हंसा प|ी विकास एवं झड़ाया निवासी मनीषा को स्वाइन फ्लू संदिग्ध के रूप में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज से सुधार नहीं हुआ तो मालीदेवी हंसा को जयपुर रैफर कर दिया। अब तक किसी भी मरीज की रिपोर्ट नहीं आई है।

संक्रमणकी संभावना

एसकेअस्पताल में स्वाइन फ्लू के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में बर्न वार्ड के स्टाफ को भी रोगियों की देखरेख के लिए लगाया गया है। हालांकि दोनों ही वार्ड अतिसंवेदनशील है। ऐसे में दोनों वार्डों में स्टाफ के बार-बार आने जाने से दोनों ओर संक्रमण का खतरा फैलने का बना हुआ है।

बीसीएमओ डॉ. मुकेश डिग्रीवाल ने बताया कि रविवार को पाटन की ढाणी रामसिंह की रुक्मणी देवी नीमकाथाना की उर्मिला को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव घोषित किया गया है। विभाग की टीम को उसके घर आसपास में सर्वे के लिए भेजा जाएगा। सिरोही के कैरोड़ा में गर्भवती महिला की मौत के बाद टीम ने सर्वे किया। खादरा में भी संदिग्ध मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों को टेमीफ्लू की दवा दी गई। अब तक नीमकाथाना में मिले 22 संदिग्धों के घरों गांव में सर्वे किया गया है।

सरकार ने रोग की रोकथाम इसकी प्रभावी फील्ड मॉनिटरिंग के लिए महकमे को दो महीने के लिए दो अतिरिक्त वाहन एक कर्मचारी की सुविधा दी है। कार्यवाहक सीएमएचओ डॉक्टर एसएस अग्रवाल ने बताया कि दोनों वाहनों का उपयोग केवल स्वाइन फ्लू मॉनिटरिंग के लिए किया जाएगा। इनकी जिम्मेदारी दो डीएलओ को सौंपी जाएगी। जो जिले में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर वहां की ओपीडी, मरीजों की सुविधाएं उनकी सार संभाल सहित अन्य जानकारियां जुटाने का काम करेंगे। वहीं एक अतिरिक्त कर्मचारी लगाया गया है। जो स्वाइन फ्लू की प्रतिदिन की रिपोर्टिंग से महकमे के उच्च अधिकारियों को अवगत कराएगा।