पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4.40 क्विंटल डोडा चूरा लावारिस पिकअप जब्त

4.40 क्विंटल डोडा चूरा लावारिस पिकअप जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवालीपुलिस ने बुधवार सुबह उदयपुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी एक लावारिस पिकअप जीप से चार क्विंटल 40 किलो डोडा चूरा बरामद किया। पिकअप के केबिन की जांच में आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस एवं बीमा कागज मिले है जिनकी तस्दीक कराई जा रही है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार एसआई प्रेमसिंह चुंडावत मय जाब्ता सुबह 5.30 बजे गश्त कर रहे थे। इस दौरान उदयपुर रोड पर साकरिया चौराहे के पास सड़क किनारे एक पिकअप जीप खड़ी दिखाई दी, लेकिन उसमें कोई नहीं था। पुलिस ने केबिन की जांच की तो उसमें आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस एवं बीमा के कागजात मिले। पिकअप की बॉडी में भरे 16 बोरों की जांच की गई तो उसमें डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया। पिकअप को थाने लाकर वजन कराने पर डोडा चूरा चार क्विंटल 40 किलो था। वाहन में डोडा चूरा के परिवहन से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया। केबिन में मिले दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है।