पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताराबाई जैन देखेंगी मंडी अध्यक्ष का कार्य

ताराबाई जैन देखेंगी मंडी अध्यक्ष का कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निम्बाहेड़ा. कृषिविपणन निदेशालय द्वारा कृषि उपज मंडी समिति निम्बाहेड़ा की सदस्य ताराबाई प|ी पारसमल जैन को मंडी समिति के नए अध्यक्ष का निर्वाचन नहीं होने तक अध्यक्ष के कार्यों का पालन करने के लिए नियुक्त किया गया है। राजस्थान कृषि उपज मंडी नियम 1963 के नियम 34 (3) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कृषि विपणन निदेशक द्वारा मंडी समिति की पूर्व अध्यक्ष शांतिबाई गुर्जर पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश खटीक के अविश्वास प्रस्ताव से हटने के पश्चात आदेश जारी किए गए हैं। इधर, इस आदेश पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मंडी प्रांगण में मिठाईयां बांटी आतिशबाजी की।