शिक्षक संघ राष्ट्रीय की मीटिंग आयोजित
बिनोता| राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला मीटिंग राउमावि में हुई। जिला संगठन मंत्री रामलक्ष्मण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद व्यास थे। अध्यक्षता गोपाल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि जिला सभाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत, प्रदेश विभाग संगठन मंत्री हीरालाल लुहार, जिला सलाहकार मंडल कन्हैयालाल भट्ट जानकीलाल जोशी थे। निम्बाहेड़ा उपशाखा के अध्यक्ष निर्भयराम धाकड़ एवं मंत्री गोपाल व्यास ने स्वागत किया। जिला मंत्री रमेश पुष्करणा ने बताया कि सदस्यता प्रगति रिपोर्ट, उपशाखा के ड्राफ्ट एकत्रीकरण, दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन तैयारी सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला कार्यकारिणी के प्रकाश बक्षी, किशन व्यास, कमल दाधीच, अनिल चेलावत, कन्हैयालाल मौजूद थे।