मृत मिला किसान
कपासन | गोराजीका निम्बाहेड़ा के पास स्थित गाडरियावास में एक किसान शनिवार सुबह खेत पर मृत अवस्था में मिला। लोभा (60) पुत्र लालूराम भील शुक्रवार को अपने खेत पर रखवाली करने गया था। शाम तक उसका बेटा भी खेत पर ही था। शनिवार सुबह लोभा का बेटा खेत पर पहुंचा तो उसके पिता मृत अवस्था में मिले। कपासन अस्पताल लाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।