छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
राष्ट्रीयमाध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राबाउमावि शहर में बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य कल्याणी दीक्षित ने बताया कि कक्षा 11वीं की 140 छात्राओं को राबामावि निम्बाहेड़ा की पीटीआई सुनीता गोदारा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। बालिकाओं को सिंपल पंच, जेब क्रास पंच, एल्बो अटैक, लेग पुलिंग, फ्रंट किक, साइड किक सहित आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।