कवि सम्मेलन, मुशायरा
निम्बाहेड़ा. बज्मेसागर की ओर से हिन्दी दिवस पर रविवार रात नौ बजे पेंशनर्स भवन में कवि सम्मेलन मुशायरा होगा। जिसमें स्थानीय बाहर के शायर-कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेगे। बज्मे सागर की ओर से विद्यार्थियों के लिए कौमी एकता विषयक गीत, गजल तथा कविता प्रतियोगिता 20 सितंबर को दोपहर सवा दो बजे राउमावि छात्र सभागार नूरमहल के पास आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी विद्यार्थियों के नाम 19 सितंबर तक संजीवनी हेल्थ केयर बस स्टैंड चौराहा पर दर्ज कराए जा सकते हैं।