पंचायत समिति में शपथ समारोह आज
निम्बाहेड़ा | पंचायतसमिति परिसर में शुक्रवार को प्रधान एवं उपप्रधान का शपथ ग्रहण समाराेह विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में होगा। प्रधान जसोदा मीणा, उप प्रधान अशोक जाट सहित नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। सांसद सीपी जोशी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, अर्जुन जीनगर, सुरेश धाकड़ एवं गौतम दक को भी आमंत्रित किया गया।