पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग लड़कियों को दस्तयाब करने की गुहार

नाबालिग लड़कियों को दस्तयाब करने की गुहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | सदरथाना चित्ताैड़गढ़ के लालजी का खेड़ा तथा निम्बाहेड़ा के कासोद दरवाजा क्षेत्र निवासी दो व्यक्तियों ने एसपी के नाम अलग-अलग परिवाद देकर कुछ समय से गायब अपनी नाबालिग बेटियों को दस्तयाब करवाने की गुहार की है। इन लोगों ने पुलिस पर जांच में लापरवाही का भी आरोप लगाया है।

लालजी का खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने परिवाद दिया कि उसने गत 27 जनवरी को नारू पुत्र नंदलाल लोदा अन्य के खिलाफ उसकी 14 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने तो अब तक उसकी नाबालिग बेटी को बरामद किया और ही उसके गवाहों के बयान लिए जाकर नक्शा-मौका बनाया गया। उसने बेटी को जल्द बरामद करने की मांग की।

इसी तरह, निम्बाहेड़ा कासोद दरवाजा बामवास कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने परिवाद दिया कि उसने 27 नवंबर 2014 को वहीं के दीपक पुत्र जगदीश कुम्हार के खिलाफ उसकी 17 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक भी आरोपी उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तथा बेटी को भी बरामद नहीं किया।