दस हजार अन्नपूर्णा सेंटर खुलेंगे
राज्यके नगरीय क्षेत्रों के साथ गांवों में भी लोगों को शुद्ध ब्रांडेड वस्तुएं मिले। इसके लिए अन्नपूर्णा सेंटर खोले जाने का कार्य प्रगति पर है। गत साल अक्टूबर से राज्य में अन्नपूर्णा सेंटर खोलने का कार्य प्रारंभ किया था। कुल दो चरणों में दस हजार सेंटर खोलने का लक्ष्य है। ये विचार नपा परिसर में रविवार दोपहर राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित परिवार एसडीएम के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत कर पात्रता सूची में जुड़ सकेंगे। इसके लिए राज्य के सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि प्रस्तुत आवेदन की जांच दो सप्ताह में कर पात्र पाए जाने वाले परिवार को खाद्य सुरक्षा योजना की पात्रता सूची में जोड़े। इससे पूर्व मंत्री भडाना का विधायक श्रीचंद कृपलानी एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अशोक नवलखा की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। नपाध्यक्ष शंकरलाल राजोरा, उपाध्यक्ष पारस पारख, ईओ ललित सिंह देथा, डा. जेएम जैन, रामगोपाल खंडेलवाल, चांदमल सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बगदीराम धाकड़, प्रधान जसोदा मीणा, उपप्रधान अशोक जाट, मंडी अध्यक्ष तारादेवी जैन, नगर अध्यक्ष मोतीलाल आहुजा, महामंत्री उमेश तोतला, पार्षद प्रदीप मोदी सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राशन डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष किशोर चिमनानी, नरेंद्र धुत ने भी मंत्री का स्वागत किया। एसडीएम हेमेंद्र नागर, तहसीलदार गौतमलाल कुम्हार डीएसपी अभयसिंह भाटी उपस्थित थे।
निंबाहेड़ा | नगरपािलका परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते खाद्य एवं नागरिक अापूर्ति मंत्री भडाना।
पूरा केरोसिन देने के निर्देश
मंत्रीभडाना को पार्षद महावीरसिंह गोखरू ने बताया कि नपा क्षेत्र के पात्र उपभोक्ताओं को तीन लीटर केरोसीन ही दिया जा रहा है। इस पर मंत्री ने डीएसओ वीएस शेखावत को निर्धारित चार लीटर केरोसीन नहीं देने का कारण पूछा। डीएसओ ने आगे डिपो से ही कम सप्लाई की बात कही। मंत्री ने पर्याप्त मात्रा में अब केरोसीन की उपलब्धता की बात कहते हुए पात्र उपभोक्ताओं को चार लीटर केरोसीन देने के निर्देश दिए।
खाद मंत्री भडाना ने कह- खाद्य सुरक्षा से पात्र परिवारों को जोड़ने का कार्य जारी