बच्चों की तरह करें पौधों का पोषण
पर्यावरणकी सुरक्षा के लिए सहभागिता निभाते हुए प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका बच्चों की तरह पालन-पोषण करें। हम पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएंगे, तो हमें इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।
यह बात कलेक्टर वेदप्रकाश ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को यहां निम्बाहेड़ा रोड़ स्थित नवनिर्मित न्यायालय परिसर में 65 वें वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय चतुर्वेदी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि पौधरोपण से वायु शुद्घ स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि एसपी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने पर्यावरण संरक्षण में सबकी भागीदारी की बात कही। सीजेएम एवं पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मधुसूदन शर्मा ने अधिकाधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर बल देते हुए पेड़-पौधों के पौराणिक महत्व की जानकारी दी। अधिकारियों विद्यार्थियों ने नवनिर्मित न्यायालय परिसर में कल्प वृक्ष एवं रूद्राक्ष समेत माैलश्री, करंज, अर्जुन, जामुन, बड़, आम एवं पीपल के फलदार पौधे लगाए। उपवन संरक्षक वीएस राणा ने आभार जताया।
शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राउमावि की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने जिला विधि सेवा प्राधिकरण एवं वन विभाग चित्तौडगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव में भाग लिया। 60 स्वयंसेवकों ने न्यायालय परिसर निम्बाहेड़ा रोड में पांच-पांच दल बनाकर पौधरोपण किया। एनसीसी आफिसर नरेश कुमार परिहार ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बालूदास वैष्णव, स्वयंसेवक बाबूलाल रैगर, महावीर जैन, बाबूलाल खटीक पवन पुरोहित मौजूद थे।
गंगरार| न्यायालयपरिसर में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण किया गया। शनिवार सुबह तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पवनकुमार काला की अध्यक्षता में वन महोत्सव कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के बाद पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प दिलवाया गया। बीडीओ के लाशचंद्र बसेर, समिति सचिव जनार्दन उपाध्याय मौजूद थे।
बस्सी| सीनियरस्कूल में युवक कांग्रेस एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव नयन ओझा ने बताया कि पूर्व उपजिला प्रमुख जनक सिंह, युवक कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष आनंदीराम खटीक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने