समाज की धर्मशाला का शिलान्यास
चित्तौड़गढ़ | सिंधुसेवा संघ चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मीठारामजी का खेडा में स्थित भूखंड को धर्मशाला एवं मंदिर निर्माण के लिए पूज्य सिंधी पंचायत को देने के साथ इसका शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी थे। अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व नपा चेयरमैन सुरेश झंवर,सिंधु सेवा संघ अध्यक्ष जयरामदास नेभनानी, सचिव सुरेश गंगवानी, पूर्व सचिव मोतीलाल खटवानी, बीसूका के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप नेभनानी, अनिल शिसोदिया, भोलाराम प्रजापत, देवीलाल बैरवा थे। कृपलानी ने उम्मीद जताई कि धर्मशाला निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने पर सिंधी समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी इसका उपयोग कर सकेंगे। सोनू गुरनानी से इसके लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। कृपलानी की अपील पर समारोह में ही करीब दस लाख रुपए की राशि दानदाताओं की ओर से देने की घोषणा की गई। विधायक आक्या ने भी विधायक मद से 11 लाख रुपए की घोषणा की। जन सहभागिता के तहत चारदीवारी निर्माण का आश्वासन दिया। पूर्व डीईओ धैर्यकुमार ठक्कर ने सिंधु सेवा संघ चेरिटेबल ट्रस्ट की जानकारी दी।
ट्रस्ट अध्यक्ष ने जमीन का पट्टा पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति अध्यक्ष किशोर वासवानी को भेंट किया। बुधरमल भोजवानी ने स्वागत उदबोधन दिया। सिंधी पंचायत सचिव विजय मलकानी ने कार्यों की जानकारी दी। संचालन योगेश भोजवानी ने किया। गोपालदास मंगलानी, सोनू गुरनानी, विनोद फुलवानी, उमेश देवनानी, राजकुमार छाबडिय़ा, हरकिशन भगत सहित झूलेलाल युवा संगठन अध्यक्ष जेपी वंगानी के नेतृत्व में संगठन की ओर से विधायकों का स्वागत किया गया।
चित्तौड़गढ़ |समारोह में विधायकों का सम्मान करते हुए समाज के युवा