विकास कार्यों का लोकार्पण
निम्बाहेड़ा | नगरपालिका की ओर से कराए गए विभिन्न कार्यों का लोकार्पण विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा चेयरपर्सन ममता शारदा की उपस्थिति में रविवार को किया गया। सोहनघाटी, जनता ग्राउंड के पीछे एवं श्रीराम कॉलोनी में कबूतर खाना, चंदन चौक में नमस्ते सर्कल, हायर सैकंडरी स्कूल, कृष्णानगर, राजोरा गली जनता ग्राउंड के नलकूप कल्याण चौक स्थित कल्याण पोल का लोकार्पण किया। मोतीलाल आहुजा, नितिन चतुर्वेदी, उमेश तोतला, राधादेवी गुप्ता, रामलाल बैरवा, गोपाल कुमावत, पार्वती राजोरा, कैलाशचंद मूंदड़ा उपस्थित थे।
लुणखंदामें पथ संचलन 30 को (कनेरा): लुणखंदामें आरएसएस का पथ संचलन मंगलवार को निकलेगा। सह जिला कार्यवाह पुष्कर कुमार शर्मा ने बताया विजया दशमी पर पंथ सुबह सात बजे निकलेगा।