पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों के लिए 2.56 करोड़ की स्वीकृति

सड़कों के लिए 2.56 करोड़ की स्वीकृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कों के लिए 2.56 करोड़ की स्वीकृति

निम्बाहेड़ा. पंचायत समिति क्षेत्र की सात क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण के लिए विधायक श्रीचंद कृपलानी की अनुशंषा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री यूनुस खान ने 2.56 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इसमें निम्बाहेड़ा से मरजीवी , चरलिया से कोटड़ी कला, सरलई, नेशनल हाइवे 79 से बोराखेड़ी सड़क एवं निम्बाहेड़ा से रानीखेड़ा की सड़क के नवीनीकरण के कार्य शामिल हैं। वहीं कोचवा सड़क, कनेरा से मनोहरखेडी सड़क एवं नेशनल हाइवे 79 से सत खंडा सड़क के नवीनीकरण के लिए भी राशि स्वीकृत की है।