वित्तीय साक्षरता अभियान का शुभारंभ
राष्ट्रीयकृ़षि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सहयोग से नेहरू युवा संस्थान अरनोदा द्वारा जिले के पचास गांवों में वित्तीय समावेशन एवं साक्षरता जागरूकता अभियान शुरू हुआ। गुरुवार को सतखंडा में अभियान के तहत कार्यक्रम होंगे।
निम्बाहेड़ा ब्लॉक के रावलिया गांव में एलडीएम अशोक शर्मा, एमडी को-ऑपरेटिव बैंक राजीव लोचन शर्मा के सानिध्य में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें लोक कलाकारों द्वारा गीत, नृत्य, नाटक के माध्यम से बैंकों से जुड़ना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वरोजगार, बचत, बीमा, भामाशाह योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन कर प्रतिभागियों को पारितोषिक दिए गए। नाबार्ड डीडीएम पंकज यादव ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा अध्यक्ष रतन ने किया।