- Hindi News
- शादी पर सजाई गोशाला गायों को लगाई मेहंदी
शादी पर सजाई गोशाला गायों को लगाई मेहंदी
कस्बेके एक परिवार का गायों गोशाला से प्रेम अपने घर में शादी के अवसर पर और रंग ले आया। उसने इस मौके पर केवल गोशाला को सजाया, बल्कि गायों को मेहंदी लगाई और चार दिवसीय उत्सव के तहत गायों को प्रतिदिन नाना तरह के व्यंजन परोसे जा रहे हैं।
गोशाला अध्यक्ष सौभाग्यमल छाजेड़ ने बताया कि राजमल छाजेड़ सोहनबाई छाजेड़ ने अपने पौत्र हर्ष के विवाह अवसर पर महावीर गोपाल गोशाला में चार दिवसीय गोशाला महोत्सव आयोजित किया। इसका शुभारंभ विधायक गौतम दक ने किया।
इस मौके पर विधायक दक ने गोशाला में टीनशेड के लिए दो लाख रुपए की घोषणा की। छाजेड़ के अनुसार विवाह उपलक्ष में जीव दया के तहत चार दिन तक गायों को विविध प्रकार के व्यंजन खिलाए जाएंगे। मंगलवार को लापसी खिलाकर गायों की जिमाई शुरू की गई। मेहंदी लगाकर गायों का श्रृंगार किया गया। गोशाला को भी सजाया गया।
विधायक के साथ नव निर्वाचित प्रधान मुकेश खटीक, भदेसर प्रधान लालसिंह, डूंगला के पूर्व प्रधान ललित ओस्तवाल, पूर्व उप प्रधान लक्ष्मीलाल मेनारिया, निम्बाहेड़ा गोशाला अध्यक्ष प. राधेश्याम सुखवाल के आतिथ्य में शहनाई वादन हुआ। कार्यक्रम में अनिल खटोड़, खुमाण सिंह सोलंकी, चमनपालसिंह सोलंकी, राजेंद्रसिंह सोलंकी, हेमंत डांगी, खान अली बोहरा, कन्हैयालाल तातेड़, नानालाल सुथार आदि मौजूद थे।
चिकारड़ा | कस्बेकी गाेशाला में गाय को मेहंदी लगातीं हुई महिलाएं।
जीवों के लिए दान व्यर्थ नहीं जाता
विवाहमौके पर गोसेवा को अनुकरणीय बताते हुए विधायक दक ने कहा कि गोसेवा से लौकिक परलौकिक सुख प्राप्त कर मनुष्य जीवन को सफल बनाया जा सकता है। जीवों के लिए किया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता।