पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहीं बरसात तो कहीं हुई ओलावृष्टि

कहीं बरसात तो कहीं हुई ओलावृष्टि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निम्बाहेड़ा। दो दिन से सर्दी कम होकर दिन में गर्मी का अहसास होते-होते रविवार को मौसम ने पलटा खाया। दोपहर बाद जिलेभर में बादलों की गर्जना के साथ बरसात ओले गिरने के साथ मध्यम तेज बरसात हुई।

नगर में शाम चार बजे बाद बादल छा गए। पांच बजे हवा चलने के साथ बादल गरजने लगे। हवा चलने से होर्डिंग्स, बैनर आदि उड़ गए। कुछ देर में बरसात शुरू हो गई। इस दौरान बिजलियां भी कड़कीं। बरसात से सड़कों पर पानी बहने लगा। 5.30 बजे से बरसात तेज हो गई। बरसात से शादी-ब्याह अन्य कार्यक्रमों में खलल पड़ने से आयोजकों को परेशानी हुई। समीपवर्ती नारेला, पांडोली क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि के समाचार मिले।

भूपालसागर| दोपहर बाद मौसम पलटने के बाद 3.30 बजे से बादलों की गर्जना बिजलियां कड़कने के साथ बरसात शुरू हो गई। करीब सवा घंटे तक मध्यम-तेज गति की बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। बरसात के दौरान प्रधान उप प्रधान पद के लिए निकले विजयी जुलूस में भी समर्थकों को खुद का बचाव करना पड़ा। वहीं एक बिंदौली में भी बारातियों को बरसात से बचने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढनी पड़ी।

कपासन| शामचार बजे से हवा चलने के साथ बरसात शुरू हो गई, जो करीब 15-20 मिनट तक चलती रही। बरसात से वातावरण में ठंडक बढ़ गई।

डूंगला| कस्बेसहित क्षेत्र में रविवार शाम करीब चार बजे से आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। क्षेत्र के बड़वाई, उम्मेदपुरा, भोपजी का खेडा, रावतपुरा, गुढ़ा सहित क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे। अचानक मौसम बदलने से ठिठुरन बढ़ गई। वहीं किसानों को बरसात तेज होने पर फसलों को नुकसान की आशंका सताने लगी है। ज्यादा बरसात होने पर इसबगोल अफीम फसल को नुकसान हो सकता है।

राशमी| कस्बेसमेत क्षेत्र के सोमी, उपरेड़ा आदि गांवों में बरसात हुई। शाम 4.30 बजे घनघोर घटा छाने के बाद बिजलियां चमकी और बरसात शुरू हो गई। तेज बरसात के कारण राहगीरों दुपहिया वाहनचालकों को बचने के लिए सुरक्षित जगह शरण लेनी पड़ी।

निम्बाहेड़ा| क्षेत्रमें रविवार शाम को अचानक मौसम में परिवर्तन आया, कुछ देर ठंडी एवं तेज हवाएं चली।गंभीरी बांध क्षेत्र के उंखलिया में ओले गिरे एवं अरनिया जोशी सहित कई गांवों में बारिश हुई। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बगदीराम धाकड़ ने बताया कि उंखलिया क्षेत्र में लगभग पौन घंटे तक बारिश हुई। बारिश के साथ आधे घंटे तक 20 से 50 ग्राम तक वजन के ओले गिरे। इससे अफीम के पत्तों में छेद पड़ गए तो टूटकर भी गिरे।

विधायक कृपलानी ने जताई चिंता

निम्बाहेड़ा.विधायकश्रीचंद कृपलानी ने ओले गिरने बारिश होने से अफीम फसल को नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य एवं केंद्र के नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में सर्वे कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि अफीम फसल को नुकसान होने की स्थिति में अफीम किसानों को राहत दिलाई जाएगी। उनके पट्टे नहीं कटे, इस पर पूरे प्रयास किए जाएंगे।

कपासन |नगर में रविवार शाम आसमान में सतरंगी आभा बिखेरता इंद्रधनुष। निम्बाहेड़ा|एकखेत में गिरे ओले तथा (इनसेट में) डूंगला|एकबर्तन में एकत्रित ओले।