पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से एक और महिला की मौत

स्वाइन फ्लू से एक और महिला की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें स्वाइन फ्लू से मौत का सिलसिला जारी है। रविवार को इस रोग से एक महिला की और मौत हो गई तथा दो और रोगियों में पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई है। जिले में महज एक सप्ताह में इससे छह मौतें हो चुकी है।

कपासन बीसीएमओ डॉ. एनएस देवल ने बताया कि लाखा का खेड़ा निवासी 42 वर्षीय रतनी पुत्री मदनलाल जाट स्वाइन फ्लू पीडि़त थी। उदयपुर में उपचार के दौरान उसकी रविवार दोपहर मृत्यु हो गई। सूचना पर लाखा का खेड़ा पहुंची चिकित्सा टीम की मौजूदगी में मृतका का दाह संस्कार किया गया। इस दौरान करीब 150 लोगों को मास्क वितरित किए और दस जनों को टेमी फ्लू की दवा दी गई। इधर, दो और रोगियों में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव की पुष्टि हुई है। दोनों जगह चिकित्सा टीमें भेजकर सर्वे कराया गया। सीएमएचओ डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि निम्बाहेड़ा में लाफार्ज कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय महिला के स्वाइन फ्लू पॉजीटिव की सूचना पर बीसीएमओ डॉ. मंसूर खान के नेतृत्व में टीम ने महिला के परिजनों एवं आसपास के 13 जनों को टेमी फ्लू दी। वहां 113 घरों का सर्वे किया। इस महिला का उपचार अहमदाबाद में चल रहा है। इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ में कुंभानगर की 26 वर्षीय एक महिला में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव की पुष्टि हुई है। वर्तमान में उक्त महिला का उपचार उदयपुर में चल रहा है। कुंभानगर में भी सर्वे टीम भेजी गई है। शनिवार को निम्बाहेड़ा के अटल नगर में मिले स्वाइन फ्लू रोगी के क्षेत्र में भी रविवार को सर्वे किया गया।

कन्नौज. नाहरगढ़एवं सुखवाड़ा क्षेत्र में चिकित्सा टीमों द्वारा रविवार को सर्वे किया गया। सुखवाड़ा में पीएचसी के डॉ. अमरचंद तोषवड़ा के सानिध्य में चििकत्सा टीमों ने 52 घरों का सर्वे कर 11 जनों को टेमी फ्लू दी वहीं साधारण सर्दी-जुकाम से पीड़ित 17 रोगियों को दवा दी गई।