शुभ दिन देख संभाली सरपंचों ने कमान
उपजिला प्रमुख उप प्रधान चुनाव के साथ पंचायतीराज चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न हो जाने के साथ ही पंचायतों में नए सरपंचों के कार्यभार ग्रहण करने का सिलसिला और जोर पकड़ गया। खासकर सोमवार को बड़ी संख्या में सरपंचों ने अपनी पंचायत में पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसका कारण प्रधान, उप प्रधान चुनाव के इंतजार के साथ सोमवार को शुभ मुहूर्त होना भी माना जा रहा है।
गंगरार| रघुनाथपुरामें सरपंच निरमा मीणा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। सचिव ब्रजेशसागर ने सरपंच सहित वार्ड पंचों का स्वागत किया। भवानीराम जाट, कमल सिंह सहित नागरिक उपस्थित थे।
मंडपिया में सरपंच अशोक जैन ने वार्ड पंचों के साथ पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। रघुनाथपुरा में सरपंच निरमा मीणा ने भी पदभार ग्रहण किया।
भूपालसागर| बूलमें भैरूलाल मीणा ने पांचवें सरपंच के रूप में पदभार संभाला। पूर्व सरपंच मंजूदेवी विश्वास ने पदभार ग्रहण कराया। सुरेश चंद, टांडा बावजी मंदिर सेवक देवीलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच अमरसिंह सोलंकी ने स्वागत किया। बबराना में सरपंच भगवतीलाल गुर्जर के कार्यभार ग्रहण करने पर सचिव शंकरलाल गाडरी ने स्वागत किया। जिप सदस्य लक्ष्मीदेवी गाडरी, गुर्जर महासभा पूर्व जिलाध्यक्ष औंकारलाल गुर्जर, पंस सदस्य अंबालाल गुर्जर, कमला देवी मीणा, पूर्व सरपंच डालचंद, नारायणलाल गुर्जर, शंभूसिंह राजपूत मौजूद थे।
कन्नौज| कन्नौजमें सरपंच भंवरलाल भील, उपसरपंच फजल मोहम्मद सहित वार्डपंचों ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। पूर्व सरपंच सोसरबाई धोबी ने रोकड़ बही सील आदि नए सरपंच को सौंपीं। नवनिर्वाचित पंस सदस्य ओमप्रकाश जाट, चौकी प्रभारी देवेंद्रसिंह मौजूद थे। सावा में सरपंच अनिता माली, उपसरपंच महेंद्र कोठारी सहित वार्डपंचों ने कार्य संभाला। पूर्व सरपंच मोहनलाल पूर्बिया ने कार्य भार सौंपा। सचिव मुबारिक खान, सहायक सचिव भंवरसिंह भाटी, कांग्रेस की पंस सदस्य संगीता जैन मौजूद थे।
आकोला| नवनिर्वाचितसरपंच अनिल सहलोत ने उपसरपंच मोहम्मद मंसूरी सहित वार्ड पंचों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यभार ग्रहण किया। शहीदों को फूल मालाएं अर्पित की। जिप सदस्य लक्ष्मीदेवी गाडरी, पंस सदस्य प्रभुलाल माली, पूर्व प्रधान भगवतीलाल हिंगड़ आदि ने स्वागत किया। संचालन नरेंद्र चपलोत ने किया। इसी तरह काकरवा में सरपंच निरंजन सिंह राणावत, उपसरपंच बाबूदीन रंगरेज पंचों ने अटल सेवा केंद्र पर पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्रधान सुभाष सिंह राणावत सहित जनप्रतिनिधि पंचायत कर्मी मौजूद थे।
कपासन| विभिन्नग्राम पंचायतों में सोमवार को नवनिर्वाचित सरपंचों ने पदभार ग्रहण किया।
गोराजी का निम्बाहेड़ा में सरपंच बालू चित्तोडिया ने समारोहपूर्वक पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि प्रधान भैरूलाल चौधरी थे। अध्यक्षता बीडीओ गोपालसिंह कानावत ने की। उपसरपंच गंगाबाई जाट, सचिव राजेंद्र माथुर, शंकरलाल सुहालका, पूर्व सरपंच शंभूलाल जाट सहित वार्डपंच ग्रामीण मौजूद रहे। बालारडा में सरपंच नारायणलाल लौहार दामाखेडा में सरपंच सोहनलाल सालवी ने प्रधान, उपप्रधान की उपस्थिति में कार्यभार संभाला। सिंहपुर में सरपंच पार्वती माली ने पदभार ग्रहण किया।
निकुंभ |घूंघट में दस्तखत करतीं सरपंच।
सोमवार को जिले में अधिकांश ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंचों के पदभार ग्रहण करने के पीछे मुख्य कारण शुभ तिथि, वार और खासकर अच्छा नक्षत्र रहा। पंडित दिनेश तिवाड़ी के अनुसार शुभ तिथि पंचमी सोमवार एक साथ होने के साथ ही आज हस्त चित्रा नक्षत्र का योग भी था। हस्त नक्षत्र को राजकार्य के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन अधिकारियों से मिलना, राजकार्य करना, पदभार या नौकरी ग्रहण करने के अलावा नींव पूजन, भूमि पूजन शुभ रहता है। ऐसा संयोग कई दिनों बाद आते हैं।
कपासन| गोराजीका निम्बाहेड़ा में नवनिर्वाचित प्रधान, सरपंच अन्य जनप्रतिनिधि।
भूपालसागर |बूल में पांचवें सरपंच के रूप में पदभार संभालते भैरूलाल मीणा।
कन्नौज |नवनिर्वाचितसरपंच भंवरलाल को कार्यभार सौंपती पूर्व सरपंच सोसर बाई।
निकुंभ. क्षेत्रकी निकुंभ और भाणुजा पंचायतों में महिला सरपंचों ने घूंघट की ओट में कार्यभार ग्रहण कर हस्ताक्षर करते हुए पंचायत के विकास का संकल्प लिया। निकुंभ में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी सहित प्रधान चेतना मेघवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अभय मेहता जिप सदस्यों ने कार्यभार ग्रहण कराया। सचिव भारतसिंह पूर्व सरपंच ने रजिस्टर में हस्ताक्षर कराए। उपसरपंच सद्दाम हुसैन उपस्थित थे। पूर्व वार्डपंच राजू गुर्जर ने बताया कि अंबालाल गुर्जर, लक्ष्मीलाल चपलोत, पूर्व सरपंच मोहनलाल लौहार, माणकचंद जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पोरवाल, शंकरलाल उंठेलखेड़ा उपस्थित थे। भाणुजा में सरपंच दीना कुमारी जणवा ने कार्यभार संभाला। जीएसएस अध्यक्ष देवीलाल जणवा ने बताया कि सरपंच ने अधूरे पड़े निर्माण अन्य समस्याओं पर चर्चा की। पूर्व प्रधान कनकमल दक, शंकरसिंह रावत, मंडल अध्यक्ष शंभूलाल मेनारिया, नंदकिशोर लौहार उपस्थित थे।