वाकपीठ 21 से निम्बाहेड़ा में
निम्बाहेड़ामें 21 22 को होने वाली 27वीं जिला स्तरीय सत्रांत प्रधानाध्यापक वाकपीठ प्रारंभिक शिक्षा की तैयारियों के संबंध में मीटिंग सोमवार को राउप्रावि बोराखेड़ी में हुई।
मीटिंग में मुख्य अतिथि डीईओ प्रारंभिक नर्बदा भांबी ने वाकपीठ के दौरान दोनों दिन होने वाली वार्ताओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। अध्यक्षता एडीईओ राजेंद्र कुमार शर्मा ने की। वाकपीठ जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल भट्ट ने बताया कि वाकपीठ के लिए जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
वाकपीठ सचिव गौरीशंकर दशोरा, बीईईओ मोहनलाल शर्मा ने विचार व्यक्त किए। निम्बाहेड़ा ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार झंवर, संस्था प्रधान वाजिद अली, गोपाल व्यास ने स्वागत किया। निजी शिक्षण संस्थान निम्बाहेड़ा ब्लाक अध्यक्ष संजय साहू, ओमप्रकाश शर्मा, निर्मल पंडित, अयूब हुसैन नीलगर, अनिल झंवर, नंदकिशोर तोतला, मोहन कुमार आनंद मौजूद थे।