जेल में बंदियों को कंबल वितरित
निम्बाहेड़ा| जेकेसीमेंट द्वारा सामाजिक दायित्वों के अन्तर्गत जेके आफिसर्स क्लब के सदस्यों द्वारा निम्बाहेड़ा स्थित उपखंड कारागार में बंद विचाराधीन बंदियों के लिए 50 कंबल जेल प्रबंधक जीतमल मेनारिया को भेंट किए। जेके सीमेंट के एके श्रीवास्तव, वीके माहेश्वरी, एके श्रीमाली एवं शैलेश चौबीसा उपस्थित थे। जेलर मेनारिया ने आभार व्यक्त किया।