बताई हिन्दी की उपयोगिता
चित्तौड़गढ़ | हिंदीसप्ताह के तहत सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा पीएनबी के संयुक्त तत्वावधान में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में राष्ट्रभाषा हिंदी की उपयोगिता विषयक विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं की निबंध प्रतियोगिता हुई। निबंध प्रतियोगिता में राबाउमावि शहर की छात्रा सुरभि शर्मा प्रथम, राबाउमावि शहर की छात्रा ममता मीणा द्वितीय राबाउमावि स्टेशन की छात्रा सपना पुरोहित तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि जिला परिषद के सीईओ जगवीरसिंह ने छात्राओं को सम्मानित किया। सिंह ने राबाउमावि स्टेशन की छात्रा वंदना धोबी को सांत्वना पुरस्कार दिया। निबंध प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय स्कूल मंडफिया के आरएल नागर, सैनिक स्कूल के विनयकुमार तथा राबाउमावि शहर की व्याख्याता डा. शारदा शर्मा ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि हिंदी एक ऐसा विषय है। जिस पर सदैव ध्यान देने की जरूरत है। इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलता है। पीआरओ रजनीकांत शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पीएनबी के वरिष्ठ प्रबंधक सुधीर माथुर ने कहा कि छात्र-छात्राएं समाचार पत्र पढ़ते समय उनमें संपादकीय जरूर पढ़ें, यह उनके हिंदी के विकास में सहायक सिद्ध होगा। प्रतियोगिता के दौरान आशा तनेजा, आशा दशोरा, सुधा जैन, अखिलेश श्रीवास्तव एवं जनसंपर्ककर्मी उपस्थित थे।
विविध प्रतियोगिता आयोजित
चित्तौड़गढ़. विधिकन्यायिक तालुका न्यायालय निम्बाहेड़ा द्वारा वाद-विवाद, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता साहित्यिक प्रकोष्ठ संयोजक हीरालाल लुहार के सानिध्य में हुई। स्कूल स्तर पर पोस्टर में प्रथम अशरफ मंसूरी, वाद विवाद पक्ष में मनीषा भारद्वाज, विपक्ष में मुस्कान सोनी, निबंध में श्रेष्ठा भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक अरविंद भारद्वाज, रीटा कृपलानी, गौरी भटनागर, हीरालाल लुहार कन्हैयालाल बैरागी थे।
चित्तौड़गढ़ | डीआरडीएहॉल में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।