पेंशनरों के बैंक खाते खुलेंगे
निम्बाहेड़ा | उपखंडक्षेत्र के सभी पेंशन लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान कोर बैंकिंग एकाउंट के माध्यम से किया जाना है। एसडीएम हेमेंद्र नागर ने बताया कि इसके लिए पूर्व में नपा में वार्ड वार एवं पंस में ग्राम पंचायतवार शिविर आयोजित कर पेंशन लाभार्थियों के बैंक खाते खोले गए हैं। जिन पेंशनधारियों के बैंक खाते नहीं खुल पाए हैं उनके खाते खोले जा रहे हैं। नपा क्षेत्र के पेंशन लाभार्थी एसडीएम आफिस के कम्प्यूटर कक्ष एवं ग्रामीण क्षेत्र के पेंशन लाभार्थी पंस कार्यालय के कम्प्यूटर कक्ष में अपने पीपीओ आदेश एवं बैंक पास बुक की प्रति प्रस्तुत करें, ताकि पेंशनर्स को उनके बैंक खाते के माध्यम से पेंशन का भुगतान किया जा सके।