आरएससी आईटी में बैठे 2356 अभ्यर्थी
वर्द्धमानमहावीर कोटा ओपन युनिवर्सिटी के तत्वावधान में जिले में नौ सेंटर पर रविवार को दोपहर 12 से एक बजे तक आरएससी आईटी हुआ। इसमें 2356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
युनिवर्सिटी द्वारा नियुक्त जिले के मुख्य समन्वयक वीएल मीणा ने बताया कि जिले में शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राउमावि में पंजीकृत 300 में से 274, सिटी गर्ल्स स्कूल में 470 में से 433, द्वारिका प्रसाद राउप्रावि आदर्श किला रोड में 200 में 183, राउमावि सेंती में 300 में से 283, राबाउमावि स्टेशन में 198 में से 182, भदेसर में राउमावि में 261 में से 242, डूंगला में राउमावि में 201 में से 181, कपासन के राउमावि में 311 में से 291 निम्बाहेड़ा के राउमावि में 312 में से 287 अभ्यार्थियों ने एग्जाम दिया। उन्होंने बताया कि पंजीकृत 2553 में से 2356 ने परीक्षा दी तथा 92.28 प्रतिशत रहा।
परीक्षा देकर लौटे अभ्यार्थियों ने बताया कि कम्प्यूटर बेसिक नॉलेज से संबंधी कुल 35 प्रश्न पूछे गए तथा पेपर सरल आया।
चित्तौड़गढ़ | आरएससीआईटीपरीक्षा देकर शहीद मेजर नटवरसिंह शक्तावत स्कूल से बाहर आते परीक्षार्थी।