पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंधी समाज की मीटिंग आयोजित

सिंधी समाज की मीटिंग आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25 को मंदिर धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास

भास्करन्यूज | चित्तौड़गढ़

मीठारामजीका खेडा स्थित सिंधु कम्युनिटी हॉल में सिंधी पंचायत विकास समिति एवं सिंधु सेवा संघ के संयुक्त तत्वाधान से रविवार को मीटिंग हुई। जिसमें 25 सितम्बर को धर्मशाला एवं मंदिर निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।

समाज अध्यक्ष किशोर वासवानी सिंधु सेवा संघ के अध्यक्ष जयरामदास नेभनानी ने बताया कि सिंधु सेवा संघ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त भूखंड पर भवन निर्माण का शिलान्यास 25 सितंबर को दोपहर 12.15 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, अध्यक्षता चित्तौडगढ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या तथा विशिष्‍ट अतिथि पूर्व चेयरमैन सुरेशचंद्र, श्रीराम गुरबानी , दिलीप नेभनानी, सुरेश गंगवानी मोतीलाल खटवानी होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात लंगर का आयोजन होगा। इस अवसर पर गाेपाल मंगलानी,नानक विधानी, विजय मलकानी, सोनू गुरनानी, योगेश भोजवानी, सुरेश तुलसानी, लक्ष्मण टहलयानी, दीपक भगत, बुधरमल भोजवानी, धैर्यकुमार ठक्कर, जयरामदास नेभनानी, फतह चंद भोजवानी, सुरेश गंगवानी, खिल्लूमल वरलानी, खूबचंद रामचंदानी, दामोदर वंगानी, लक्ष्मण देवानी, हरीश गुरनानी, जेपी वंगानी, श्याम गंगवानी सहित समाजजनों ने विचार व्यक्त किए।