क्षमापना-सम्मान समारोह आयोजित
निम्बाहेड़ा| जैनसोशल ग्रुप, निम्बाहेड़ा द्वारा सामूहिक क्षमापना एवं सम्मान समारोह का आयोजन सामुदायिक केंद्र आदर्श कालोनी में हुआ। शुरुआत में डा. कमल नाहर ने विचार रखे। ग्रुप महासचिव अखिलेश जैन के बताया कि मुख्य वक्ता पर्यावरणविद डा. चेतन खमेसरा ने क्षमापना की दार्शनिक व्याख्या करते हुए बताया कि क्षमापना आत्म शुद्धि का महत्वपूर्ण साधन है। मुख्य अतिथि शिक्षाविद गणेशलाल चपलोत थे। अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष एसएस बक्षी ने की। समारोह में अरबन कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आईएम सेठिया एवं बिड़ला सीमेंट के ज्वाइंट प्रेसीडेंट निरंजन नागौरी को सम्मानित किया गया। समारोह में डा. इंदु बक्षी दिलीप पामेचा ने भी विचार रखे। समारोह मे प्रतिभाशाली छात्रों एवं तपस्वियों का सम्मान किया गया। संचालन सोनल सांखला एवं आभार अखिलेश जैन ने जताया।