इधर उदघाटन, उधर भाजपा का विरोध
पीसीसीउपाध्यक्ष, पूर्व सांसद उदयलाल आंजना ने पंस में बुधवार को विभिन्न नवनिर्मित निर्माण कार्यों के उदघाटन किए। आंजना को वापस पीसीसी उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रधान, पंस सदस्यों, पदाधिकारियों ने आंजना का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इसी के साथ उनके हाथों परिसर में नवनिर्मित दुकानों, किसान सेवा केंद्र, सांख्यिकी भवन, गार्डन, संपूर्ण परिसर की इंटरलाकिंग टाइल्स एवं पार्किंग का उदघाटन भी कराया।
समारोह में आंजना ने कहा कि उनके कार्यकाल में विधायक निधि, सांसद निधि, पंचायत समिति के विभिन्न मदों से सुनियोजित तरीके से विकास कार्य हुए। उसी का परिणाम है कि कृषि उपज मंडी से लेकर, क्षेत्र की पंचायतों और पंस मुख्यालय इतना विकसित और सुविधायुक्त हो पाया है।
स्वागत उदबोधन प्रधान गोपाललाल आंजना ने दिया। संचालन गिरधारीलाल खटीक ने किया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ब्लाक एवं नगर पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस पर भी जताया विरोध
भाजपानेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने आंजना को नकार दिया। उसके बावजूद भी वे आधे अधूरे निर्माण कार्यों का उद्घाटन कर क्या साबित करना चाहते हैं। नाबार्ड योजना में राज्य सरकार की धन राशि से स्वीकृत सांख्यिकीय भवन में अभी कार्य बाकी है, लेकिन उसका भी उद्घाटन कर दिया गया है।
इधर, भाजपा ने जताया एतराज, साधा निशाना
निम्बाहेड़ा.पंचायत समिति में कई कार्यों के उदघाटन पर भाजपा ने एतराज जताया है। पूर्व विधायक अशोक नवलखा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बगदीराम धाकड़, पूर्व उपप्रधान प्यारचंद्र धाकड़, कैलाशसिंह बड़ौली ग्रामीण महामंत्री र|ेश छाजेड़ ने बयान में कहा कि पूर्व विधायक उदयलाल आंजना ने पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगने के चक्कर में आनन-फानन में आधे अधूरे कार्यों का भी उदघाटन कर दिया। राज्य सरकार की राशि से निर्माणाधीन किसान सेवा केंद्र के उदघाटन के लिए पंचायतीराज मंत्री सुरेंद्र गोयल के आगमन का पता लगने पर खुद ही गाड़ी में पत्थर ले जाकर ताबड़तोड़ लगवाए एवं उदघाटन कर दिए। आनन-फानन में किए गए उदघाटन कार्यक्रम की जानकारी पंस सदस्यों और ही प्रशासन को थी। इसकी शिकायत कलेक्टर से करते हुए भाजपा ने कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
निम्बाहेड़ा |पंचायतसमिति में लोकापर्ण करते पूर्व विधायक उदयलाल आंजना उपस्थित अन्य।