पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआरएचएमकर्मी बेमियादी हड़ताल पर

एनआरएचएमकर्मी बेमियादी हड़ताल पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनियमितताओं पर एबीवीपी ने पुतले फूंके

कॉलेज अस्पताल में किया प्रदर्शन

एबीवीपीने सोमवार दोपहर महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर आरपीएससी चेयरमैन, स्वास्थ्य युनिवर्सिटी के कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक के पुतले फूंककर प्रदर्शन किया। इसके बाद विविध मांगों के संबंध में सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

परिषद जिला संयोजक रवि वीराणी ने बताया कि गड़बडिय़ों के कारण आरपीएससी की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। परिषद की मांग है कि आरपीएससी चेयरमैन, स्वास्थ्य युनिवर्सिटी कुलपति, परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए। स्कूल एवं उच्च शिक्षा के रिक्त पद भरे जाए, जोधपुर युनिवर्सिटी में शिक्षक भर्ती घोटाला के आरोपियों को तत्काल पदों से हटाकर गिरफ्तार किया जाएं, तकनीकी युनिवर्सिटी कोटा में परीक्षा में हो रही अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच, समाज कल्याण छात्रवृति वितरण को पारदर्शी, जोधपुर युनिवर्सिटी द्वारा चार सालों से आयोजित की जा रही प्री-बीएड परीक्षा की ऑडिट हो,उदयपुर पेसिफिक एवं अजमेर भगवत युनिवर्सिटी सहित राज्य में निजी विश्वविद्यालयों द्वारा बांटी जा रही फर्जी डिग्रियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग के संबंध में सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भेजा है। प्रदेश सहमंत्री पूरण सिंह राणा, विभाग संयोजक अशोक रायका, सह जिला संयोजक राधेश्याम कुमावत, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष हरीश बैरवा, महासचिव कैलाश मईडा सहित परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

निम्बाहेड़ा| एबीवीपीइकाई द्वारा सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। तहसील सह संयोजक नवल किशोर ने बताया कि तहसील संयोजक महेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, विकास गौड़, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भाटी, सचिव सीताराम धाकड़, मोहम्मद यासीन, पवन धाकड़ मौजूद थे।

कपासन| एबीवीपीपदाधिकारियों ने सीएम के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। आरएनटी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष विनीत जैन, तहसील संयोजक कैलाश सुखवाल, नगर अध्यक्ष विजयराव चंदेल, कार्तिक पुरोहित, गोपालकृष्ण जाट मौजूद थे।

राशमी| एबीवीपीशाखा ने सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। धीरज सुखवाल, मनीष व्यास, शिवराज सिंह, एमडी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष