पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने लगाया जाम

अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | निम्बाहेड़ा.

निकटवर्तीजलिया एवं पिपलिया के ग्रामवासियों ने अंडरपास की मांग को लेकर शुक्रवार को लगभग चार घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगाया।

नेशनल हाईवे के पास स्थित जलिया पिपलिया सहित आसपास के गांवों के लोगों को निम्बाहेड़ा आने के लिए हाईवे को क्रोस करना पड़ता है। ऐसे में बड़े वाहनों से दुर्घटना होने का भय हमेशा बना रहता है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सुबह साढ़े आठ बजे हाईवे पर जाम लगा दिया। नायब तहसीलदार समझाने पहुंचे, पर ग्रामीणों ने उनकी बात नहीं मानी।

इसके बाद एसडीएम हेमेन्द्र नागर एवं तहसीलदार गौतमलाल कुम्हार पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। विधायक श्रीचंद कृपलानी भी ग्रामीणों एवं एसडीएम के संपर्क में बने रहे।

ग्रामीणों की अंडरपास की मांग से विधायक कृपलानी ने एनएच अधिकारियों कलेक्टर से बातचीत कर अवगत कराया। अधिकारियों ने जल्द ही अंडरपास की स्वीकृति देने की बात कही।

विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खाेला,लेकिन करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम से कई वाहन फंस गए या उनको अन्य मार्गों से जाना पड़ा। एसडीएम नागर ने एनएच अधिकारियों को अंडरपास के लिए डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करने को कहा, ताकि ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान हो सके।

जलिया पिपलिया के ग्रामीणों ने किया चार घंटे हाईवे बंद, विधायक एसडीएम ने दिया आश्वासन

प्रदर्शन

निम्बाहेड़ा | जलियाके ग्रामीणों द्वारा राजमार्ग पर लगाये गए जाम के दौरान समझाते एसडीएम नागर अन्य।