- Hindi News
- राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज का अभिनंदन
राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज का अभिनंदन
राष्ट्रीयसंत बालयोगी उमेशनाथ महाराज के मंगल प्रवेश पर अनुयायिओं ने स्वागत किया गया। क्षेत्रीय वाल्मीकि धाम उज्जैन के संस्थापक राजकीय अतिथि बालयोगी उमेशनाथ महाराज की संदेश यात्रा का निम्बाहेड़ा वाल्मीकि जाति समाज के सैंकडो कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्षद राजेश लोट, निगम कुमार लोट एवं बाबूलाल घवरी के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया।
भाजपा पार्षद लोट ने बताया कि प्रदेश में सामाजिक समरसता सदभाना का संदेश लेकर उज्जैन से लोक देवता बाबा रामदेव रूणिजा तक की संदेश यात्रा का राजस्थान में मंगल प्रवेश पर स्वागत किया गया। अल्प प्रवास के दौरान संत बालयोगी महाराज ने उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि देश मे जाति पंथ तोड़े और राष्ट्र को जोड़ने का प्रयास करें। राष्ट्रीय संत भीलवाड़ा, अजमेर, पाली होते हुए जोधपुर से रूणिजा पहुंचेेंगे। इस दौरान बापूलाल कल्याणा, गणेश डागर राज, नारायण गौहर, सोनू डूलगछ, दिनेश लोट, राहुल कल्याण, अरुणा राठौड़, भैरूलाल राठौड़, बाबूलाल कंडारा, अजय नलवाया, नरेंद्र लोट, चिंटू राजेश रति, विक्रम राठी मौजूद थे।
निम्बाहेड़ा |राष्ट्रीय संत उमेशनाथ महाराज के मंगल प्रवेश पर स्वागत करते हुए वाल्मीिक समाज के लोग जनपतिनिधि।