पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस दिन पहले ही आने लगे दुकानदार

दस दिन पहले ही आने लगे दुकानदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामी25 सितंबर से प्रारंभ होने वाले दस दिवसीय राष्ट्रीय दशहरा मेला की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी एलबम कलाकार हेमा सरदेसाई के मुख्य आकर्षण रहने की संभावना है।

दशहरा मेला ग्राउंड में विभिन्न बाजारों में नए सीसी रोड बनाए जा रहे हैं। प्रचार-प्रसार समिति संयोजक विजय प्रकाश काबरा ने बताया कि लगातार झूले रहे है। अभी तक राजस्थानी बाइक, मारूति सर्कस एवं इंदौर से टोरा-टोरा झूला, नाव झूला, ड्रेगन ट्रेन, बच्चों के मनोरंजन के लिए हेलीकॉप्टर, जीप एवं मिक्की माउस पहुंच चुके हैं। मेला प्रारंभ होने के दस दिन पहले ही दिल्ली के दुकानदार भी पहुंच गए हैं। इधर मीरा रंगमंच पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप दिया जा रहा है। रंगारंग कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए मुख्य मेला कमेटी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की मीटिंग हुई। इसमें नपा अध्यक्ष ममता शारदा, संयोजक पारस पारख, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, पार्षद नितिन चतुर्वेदी, पार्वतीदेवी राजोरा, गोपाललाल सोनी, रामचंद बामनिया, ललित प्रकाश शारदा ने विचार विमर्श किया। इस बार मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी हेमा सरदेसाई को आमंत्रित किया जा रहा है। मीरा रंगमंच पर प्रतिभा प्रस्तुत करने वाले स्थानीय स्कूलों के बालक-बालिकाओं के आडिशन मंगलवार सुबह दस बजे से आदर्श कालोनी स्थित कम्युनिटी हाल में प्रारंभ होगा। मुख्य मेला कमेटी अध्यक्ष ममता शारदा एवं मीरा रंगमंच संयोजक मनोहरलाल चौधरी ने बताया कि इच्छुक बालक-बालिकाएं स्कूल प्रतिनिधि अथवा अभिभावक के साथ उपस्थित रहेंगे।

सातसौ से अधिक दुकानों का होगा आबंटन: इसबार भी मेले में करीब सात सौ से ज्यादा दुकानें आबंटित होगी, जिसमें 390 मनिहारी मार्केट, 100 फैंसी मार्केट, 50 होटल, चाट एवं आईसक्रीम मार्केट, 35 छोटी चाट एवं भोजनालय की दुकानें शामिल हैं।

दुकानों का आवंटन 20 से

दशहरामेला में दुकान आबंटन कार्य 20 सितंबर से प्रारंभ होगा। दुकान आबंटन एवं राजस्व समिति की मीटिंग में संयोजक रविशंकर बाहेती, सदस्य मनोहरलाल चौधरी, गोपाललाल सोनी, हरीश राजोरा, रानी लोढ़ा, तरूणा गोखरू एवं भैरूलाल चुगवानी ने भाग लिया। बाहेती ने बताया कि 20 सितंबर को दशहरा मैदान स्थित पुराने चुंगी नाका पर दोपहर तीन बजे से दुकानों के लिए आवेदन फार्मो की बिक्री शुरू होगी। 22 सितंबर शाम छह बज