पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में लोकार्पण और शिलान्यास की बहार

गांवों में लोकार्पण और शिलान्यास की बहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन पंचायतों में किए लोकार्पण

भास्करन्यूज | निम्बाहेड़ा

विधायकश्रीचंद कृपलानी ने ग्राम पंचायत फलवा, बिनोता एवं ढोरिया में विकास कार्याे के लोकार्पण किए।

कार्यक्रमों की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने की। कृपलानी ने फलवा माल्याखेड़ी में सीसी रोड़ का शिलान्यास, पालड़ी में सड़क धनोरा में सीसी रोड़ का लोकार्पण कर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए आधारशिला रखी। फलवा में भी सीसी रोड़ निर्माण का शिलान्यास किया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बगदीराम धाकड़, केवीएसएस अध्यक्ष कैलाश सिंह सोलंकी एवं नगर अध्यक्ष मोतीलाल आहूजा विषिष्ठ अतिथि थे। पंस सदस्य शंभुलाल जाट, चैनाराम अहीर, अरविन्द्र आमेटा, नारायण टांक, नारायण जोशी ने स्वागत किया।

ढोरिया में ग्रामवासियों ने आतिशबाजी और बैंडबाजों से जुलूस निकाल कर स्वागत किया। यहां उन्होंने एक करोड़ की लागत से जलदाय योजना निर्माण का शिलान्यास कर बालिका विद्यालय में कक्षा कक्ष गांव में पेयजल टंकी का लोकार्पण किया। सरपंच रमलीबाई धाकड़, मन्ना लाल धाकड़, महेंद्र देवड़ा, केसरदान चारण, उपसरपंच आईदान चारण ने स्वागत किया।

60 लाख के विकास कार्यों का उदघाटन

बिनोता | विधायकश्रीचंद कृपलानी ने क्षेत्र का दौरा कर लगभग 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित विकास कार्यों का उदघाटन किया। सरपंच ललित सिंह शक्तावत ने बताया कि कार्यक्रम विधायक कृपलानी के मुख्य आतिथ्य, पूर्व विधायक अशोक नवलखा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष बगदीराम धाकड़, पूर्व प्रधान गजराज सिंह शक्तावत, पंस सदस्य श्यामलाल जटिया, महामंत्री र|ेश छाजेड़, जीएसएस अध्यक्ष हस्तीमल चपलोत थे। विधायक ने लक्ष्मीपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र, बिनोता में सीसी रोड, पाटेश्वर महादेव परिसर में उद्यान, विद्यालय में कक्षा-कक्ष मय बरामदा, सीएचसी, कृषि सेवा केंद्र का उदघाटन किया। राउमावि के संस्थापक मोहम्मद राशिद ने विद्यालय की समस्या से अवगत कराया। विधायक ने चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के प्रति खुशी जताई। कृषि सेवा केंद्र पर वार्डपंच भगवतीलाल, सत्यनारायण प्रजापत, भाजपा इकाई अध्यक्ष प्रहलाद पाटीदार, उपसरपंच प्रकाश पटवारी, शौकीन चपलोत, निरंजन भीमावत सहित वार्ड पंचों ने स्वागत किया।

विधायक जीनगर ने लोकार्पण कर ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने

आकोला. भूपालसागरपंचायत समि