प्रांतीय संयुक्त सचिव मनोनीत
निम्बाहेड़ा. एसवीपीएसनिम्बाहेड़ा के संचालक अरुण मालवीय तथा उज्ज्वल पब्लिक स्कूल चित्तौडगढ़ के अरुण कुमावत को स्कूल शिक्षा परिवार की ओर से प्रांतीय कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमलता शर्मा एवं प्रदेश महासचिव अनिल शर्मा ने चित्तौडगढ़ जिलाध्यक्ष के रूप में बालमुकुंद राठी को मनोनीत किया। उपरोक्त संगठन निजी शिक्षण संस्थाओं की स्वायत्तता तथा हितों के रक्षार्थ संघर्ष कर रहा है। है साथ ही संस्था फीस निर्धारण समिति, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, शुल्क पुनर्भरण, परीक्षा से जुड़ी समस्याओं तथा विसंगतियों पर राहत दिलाने के लिए भी प्रयासरत है।