किसान संघ का अभ्यास वर्ग 15 से
चित्तौड़गढ. भारतीयकिसान संघ का जिले का अभ्यास वर्ग 15 16 दिसंबर को निम्बाहेड़ा रोड स्थित किसान भवन में होगा। संघ जिलाध्यक्ष रतनसिंह गंठेडी ने बताया कि इसमें जिले तहसीलों के सभी पदाधिकारियों को आने के लिए निर्देशित किया गया है। इसमें ग्राम समितियों की नियमित मीटिंगें सदस्यता अभियान जो चार फरवरी को एक ही दिन में करने का लक्ष्य रखा गया। इस संबंध में कार्य योजना बनाई जाएगी।