- Hindi News
- आचार्य ब्राह्मण संस्थान की मीटिंग आयोजित
आचार्य ब्राह्मण संस्थान की मीटिंग आयोजित
राजस्थानआचार्य ब्राह्मण विकास संस्थान की आमसभा सिंहपुर में अध्यक्ष जमनालाल आचार्य की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि बड़ा महुआ के पूर्व सरपंच मूलचंद आचार्य विशिष्ट अतिथि पुष्कर धर्मशाला के अध्यक्ष देवकिशन आचार्य, गणेशलाल रोपा थे। नए अध्यक्ष के लिए नवंबर में मरमीमाता में चुनाव कराने की सहमति जताई गई। चुनाव समिति अध्यक्ष सुरेश चंद आचार्य सनवाड़ को मनोनीत किया। भीलवाड़ा में पंचायती नोहरे की जमीन को लेकर हुए विवाद को खत्म करने के प्रयास किए गए। समाजोत्थान के लिए युवकों को आगे आने, शिक्षा को बढावा देने के साथ राजनीतिक मंच पर एकजुट होने की अपील भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष देवकिशन ने की। चित्तौडगढ जिलाध्यक्ष रतनलाल ऊंचा, सचिव इंद्रमल शर्मा उदयपुर, रामेश्वर आचार्य सनवाड़, प्यार चंद आचार्य गंगरार, रामेश्वरलाल बागोर, देवीलाल आचार्य हरेल, जगदीश चंद आचार्य निम्बाहेड़ा, सुरेश आचार्य भादसोड़ा उपस्थित थे।