योग स्वास्थ्य शांति का परिचायक
चित्ताैड़गढ़ | प्रतापनगरस्थित श्रीकालिका ज्ञान केंद्र उमा स्कूल में आयोजित समाजोपयोगी उत्पादन कार्य शिविर में दूसरे दिन बालकों को योग-प्राणायाम सिखाया गया। स्कूल निदेशक जितेश श्रीवास्तव ने बताया कि ओम दिव्य योग संस्था निम्बाहेड़ा के मानसिंह सोलंकी ने कहा कि योग स्वास्थ्य एवं शांति का परिचायक है। प्राची, देेवीलाल, विनोद, संदीप, सुनील, अंतिमाबाला, जयकिशन, कमलेश आदि अध्यापक मौजूद थे।