स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा
स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग की ओर से लोगों को स्वाइन फ्लू रोग निरोधी काढ़ा पिलाया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी शंभूदयाल शर्मा ने बताया कि सआदत अस्पताल, कृषि उपज मंडी, सेंट सोल्जर विद्यालय तालकटोरा, जवाहर नवोदय विद्यालय छान, खारा कुआं जोगियों का मोहल्ला में काढ़ा पिलाया गया।
निवाई|आयुर्वेदविभाग की ओर से विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में स्वाइन फ्लू से रोकथाम के लिए क्वाथ पिलाया गया।
देवली|राजकीयआयुर्वेद चिकित्सालय सिटी डिस्पेंसरी एवं देवली गांव में बुधवार को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लगभग 5 हजार लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा़ वितरित किया गया।
इसके अलावा केऔसुब की 9वीं बटालियन के परिवार कल्याण केंद्र में बुधवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नईम अख्तर एवं डॉ.अरविंद गुर्जर की उपस्थिति में स्वाइन फ्लू पर विचार गोष्ठी एवं प्रयोगशाला का आयोजन किया गया।