पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्रांत सागर महाराज का मंगल प्रवेश

विश्रांत सागर महाराज का मंगल प्रवेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानस्तंभ वेिदयों मेंं िवराजमान िकया भगवान शांितनाथ को

सकलदिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ दिगंबर जिनबिम्ब पंचकल्याणक एवं मान स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार को संपन्न हो गया।

आचार्य इन्द्रनन्दी महाराज ससंघ के सान्निध्य में शांतिनाथ भगवान के मोक्षकल्याणक समारोह में सम्मेद शिखर पर ध्यानस्थ श्रीजी के दिव्य दर्शन पाकर पांडाल में उपस्थित जैन धर्मावलंबी भाव विभोर हो गए। भगवान शांतिनाथ को निर्वाण लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य बेणीप्रसाद झिराना को प्राप्त हुआ। प्रतिष्ठाचार्य सुधि मार्तण्ड, पं. मनोज शास्त्री, पं. सुरेश शास्त्री एवं पं. सुरेश के. शास्त्री के निर्देशन में मानव जीवन के जन्म कल्याण विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें समस्त इन्द्र-इन्द्राणियों ने आहुतियां दी। दोपहर में श्रीजी को आयोजन स्थल से मानस्तम्भ में विराजमान करने हेतु रथयात्रा आरंभ हुई जिसमें प्रतिष्ठा एवं पंचकल्याणक की नवीन प्रतिमाओं को अपने मस्तक पर िवराजमान कर जुलूस में चल रहे श्रेष्ठी अग्रवाल मंदिर पहुंचे, जहां नवीन जिन प्रतिमाओं को वेदियों पर विराजमान किया गया। इनका सौभाग्य सन्मति चवरिया, विष्णु बोहरा, प्रेमचंद गिंदोड़ी, गोपाल कठमाणा, महेन्द्र कुमार भागचंद सिरस, सुशील आरामशीन, लालचन्द भाणजा, पवन कुमार, सत्यनारायण मोठूका ने किया। इसी के साथ पंचकल्याणक में हुई विधिनायक प्रतिमा को विराजमान करने का सौभाग्य सूरजमल नवरतन टोंग्या कजोड़मल सैदरिया को प्राप्त हुआ। प्रतिमाओं को विराजमान करने के बाद शिखर पर ध्वजादण्डारोहण राजेन्द्र कुमार बगड़ी ने किया। मान स्तंभ का स्वर्ण कलशारोहण करने का सौभाग्य नेमीचंद संजयकुमार को मिला। मान स्तंभ का ध्वजादण्डारोहण लालचन्द विपुल कुमार ने किया। इसके पश्चात मंगल कलश विष्णु कुमार राहुल कुमार बोहरा के घर आचार्य श्री के सान्निध्य में स्थापित किया गया। इसके बाद चिंतामणि पार्श्ववनाथ भगवान का जुलूस बड़ा जैन मंदिर के लिए रवाना हुआ जो अहिंसा सर्किल होते हुए मंदिर पहुंचा जहां भगवान को मूल वेदी में विराजमान किया गया। हेमन्त चंवरिया ने बताया कि मंगलवार की रात पंचकल्याण महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सुषमा कौशिक एण्ड पार्टी नई दिल्ली द्वारा लघु नाटिका, भरत बाहुबली का मंचन किया गया। देर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी निवाई विधायक हीरालाल रैगर थे।

पीपलू|कस्बेके जिनालय में भगवान चंद्रप्रभु का कैवल्य ज्ञान कल्याणक एवं भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक क्षुल्लक नयसागर के निर्देशन में मनाया गया।

उनियारा. मंगलप्रवेश पर विश्रांत सागरजी का पादप्रक्षालन करते श्रद्धालु।

निवाई. पंचकल्याणकमहोत्सव के दौरान विश्व शांतिमहायज्ञ में आहुतियां देते श्रद्धालु तथा भगवान शांतिनाथ के मोक्ष कल्याणक के समापन पर निर्वाण लड्‌डू चढ़ाते लोग।