बस-ट्रक में भिड़ंत, 15 घायल
राष्ट्रीयराजमार्ग 12 पर महावीर ढाबे के समीप तिराहे पर गुरुवार दोपहर बस ट्रक की भिड़ंत में 6 महिलाओं दो बच्चों सहित 15 जने घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने लोगों की मदद से राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायलों के अस्पताल पहुंचते ही लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने बताया कि टोंक डिपो की बस जयपुर से निवाई की ओर रही थी। महावीर ढाबे के समीप तिराहे से रोडवेज बस शहर की ओर घूम रही थी इसी दौरान सामने से रहे ट्रक ने बस के पीछे टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक असंतुलित होकर रोड पर पलट गया, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को निजी वाहनों से राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन से पलटे हुए ट्रक को एक तरफ हटवाकर सड़क मार्ग पर यातायात शुरू करवाया। दुर्घटना के बाद बस में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस से रवाना किया गया।
येहुए जख्मी
गुरुवारदोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर हुई बस-ट्रक टक्कर में बस्सी जयपुर निवासी योगेश, बनीपार्क जयपुर निवासी हरकेश, हसनपुरा जयपुर निवासी संतोष, बांसवाड़ा निवासी राहुल, डबलाना निवासी राजू उसकी प|ी मनीषा, नैनवां निवासी गौरा, नगर निवासी सुगना गिर्राज, झुंझनू निवासी मुकेश सैनी, मानपुरा नैनवां निवासी चंद्रकला मीणा, टोंक बहीर निवासी नूर निशा, दो वर्षीय बृजेश तीन वर्षीय लेखराज ट्रक चालक चांदकला फागी निवासी इब्राहिम घायल हो गए।
देवली. गुरुवार तड़के कंटेनर की टक्कर से खाई मे गिरे ट्रक से बिखरी सरसों की बोरियां।
खड़े ट्रक में घुसा कंटेनर, चालक जख्मी
निवाई . नेशनलहाइवे 12 पर दुर्घटना मंें घायल अस्पताल में।
निवाई . बाइपास पर बस-ट्रक भिड़ंत में पलटा हुआ ट्रक कार्यवाही करती पुलिस