पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायत को मिलेंगे 10 लाख रुपए

खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायत को मिलेंगे 10 लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति सभागार में गुरुवार दोपहर को जिला कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन जाग्रति शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में जिला कलेक्टर डॉ. टीना कुमार ने शिविर में मौजूद जनप्रतिनिधियों, कार्मिक अधिकारियों से लोगों को जागरूक कर हर घर में शौचालय बनवाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कार्मिकों से ग्रामीण क्षेत्र में निर्मित शौचालय की प्रगति रिपोर्ट मांगी।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर टीना कुमार ने सभी लोगों से घर में शौचालय का निर्माण करवाने के लिए संकल्प लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शौचालय का निर्माण हो जाने से स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति हो सकेगी। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेन्द्रसिंह राठौड़ ने स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र में 41 ग्राम पंचायतों में 13000 शौचालयों का निर्माण करवाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायत का टारगेट पूरा करने वाली ग्राम पंचायत को प्रोत्साहन के रूप में 10 लाख रुपए की राशि सरकार द्वारा दी जाएगी। शिविर में आमजन को जागरूक करने के लिए विश्व बैंक से आई टीम ने फीचर-फिल्म का प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम हिम्मतसिंह, तहसीलदार गजेंद्र गोयल, विकास अधिकारी रमनिका कौर, प्रधान अलका बैरवा आदि मौजूद थे।

प्रेरकोंकी हौसला अफजाई

बनेठा |अलीगढ़ ब्लॉक समन्वयक रामबाबू शर्मा ने गुरुवार को उपतहसील मुख्यालय पर लोक शिक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर आवश्यक रिकॉर्ड संधारण करने के निर्देश देते हुए प्रेरकों को स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत लगभग 400 शौचालय बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने को कहा। अब तक 80 शौचालयों की वित्तीय स्वीकृति पंचायत समिति उनियारा की ओर से जारी की जा चुकी है। प्रत्येक शौचालय के लिए 1200 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि जारी की गई। प्रेरक सत्यनारायण पाटीदार विद्यादेवी वर्मा ने शौचालय बनवाने के लिए आवेदन पत्र तैयार कराए गए।

बसस्टैंड से हटवाया अतिक्रमण

पीपलू | स्वच्छताअभियान के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत ने बसस्टैंड क्षेत्र की साफ सफाई करवाई। उपखण्ड अधिकारी बृजमोहन नोगिया ने साफ सफाई का निरीक्षण कर सचिव को संपूर्ण कस्बे को साफ सफाई कर स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। साफ सफाई के दौरान बसस्टैंड पर लगने वाले ठे