एक नजर...
गुढ़ा आनंदपुरा के तीन मकानों में चोरी
निवाई | ग्रामपंचायत रजवास के गांव गुढ़ा आनंदपुरा में शुक्रवार रात चोरों ने सरपंच के मकान सहित तीन घरों पर हाथ साफ कर दिया। चोर तीनों मकानों से करीब 5 लाख रुपए के जेवर 30 हजार रुपए ले गए। इसकी सूचना शनिवार सुबह बरौनी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सरपंच मदन मीणा ने बताया कि वे परिवार सहित मकान में सो रहे थे। इसी दौरान चोर पास के कमरों का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी का ताला तोड़ दिया। आलमारी में रखे 10 हजार रुपए, एक सोने की मोहर, सोने का बाटा, आधी मोहर सोने के जोडल्या, दो अंगूठी, झूमकी दो तोला सोने की चेन तथा दो किलो चांदी के पूछियां, एक किलो चांदी की बगड़ियां, चांदी की कनकती चोरी हो गए। इसी प्रकार गांव के ही रामलाल मीणा के मकान से तीन हजार रुपए, 250 ग्राम चांदी के जेवरात तथा पप्पू पुत्र रामकरण के मकान से 18 हजार रुपए और आभूषण ले गए। गांव में एक साथ तीन मकानों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है।
डांडियामहोत्सव 2014 आज
टोंक | रोटरीक्लब बनास एवं सेठी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में डांडिया महोत्सव 2014 का आयोजन रविवार को शाम 7 बजे कृष्णाधाम मेरिज गार्डन छावनी में किया जाएगा। रोटरी क्लब बनास के अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा ने बताया कि इस आयोजन में मुख्यअतिथि विधायक अजीत सिंह मेहता, अध्यक्ष प्रधान खेमराज मीणा होंगे।
मारपीटके मामले में दो गिरफ्तार
टोडारायसिंह | मोबाइलके पैसे लेन-देन पर हुई मारपीट में पुलिस ने दो जने को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राहुल जैन निवासी ने रिपोर्ट में बताया है कि वह मानप्रकाश शर्मा से मोबाइल के पैसे मांगता था। इसके लिए उसने उसके पुत्र प्रदीप शर्मा से पिता से पैसे लाकर देने को कहा तो दोनों पिता पुत्र ने आकर उससे मारपीट कर दी। पुलिस ने मानप्रकाश प्रदीप शर्मा को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी-उर्दूकी लड़ाई में अंग्रेजी हावी
टोंक | सूचनाएवं जनसंपर्क विभाग और सिकोईडिकोन के तत्वावधान में शनिवार को जिला परिषद सभागार में हिंदी दिवस पखवाड़ा पर विचार गोष्ठी हुई। इसमें डॉ. सैयद सादिक अली ने कहा कि हिंदी एवं उर्दू की लड़ाई में दोनों भाषाओं पर अंग्रेजी हावी हो रही है। हमें हमारी हिंदी भाषा को प्राथमिकता देनी होगी। अध्यक्षता कर रही रा