विधिक सेवा ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता कल
विधिक सेवा ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता कल
देवली| राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक सेवा में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितम्बर सोमवार को रखा गया है। प्रधानाचार्य महेश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में पोस्टर, निबंध, वाद-विवाद में विद्यालय स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा।
अग्रवालसमाज चौरासी का परिचय सम्मेलन 5 को
निवाई| अग्रवालसमाज चौरासी के तत्वावधान में समाज का वैवाहिक परिचय सम्मेलन 5 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। परिचय सम्मेलन के संयोजक मोहनलाल जैन ने बताया कि परिचय सम्मेलन के लिए विवाह योग्य प्रत्याशियों की एक हजार प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि परिचय सम्मेलन का आयोजन आचार्य वैराग्य नंदी महाराज, आर्यिका गरिमा मति गंभीरमति माताजी नय सागर महाराज के सान्निध्य में संत निवास में आयोजित होगा।
न्यूज़ इनबॉक्स