- Hindi News
- स्कूल में बैठने के लिए जगह कम सड़क पर आकर बैठ गईं छात्राएं
स्कूल में बैठने के लिए जगह कम सड़क पर आकर बैठ गईं छात्राएं
झिलाय में िनवाई-बौंली रोड 2 घंटे तक जाम, एसडीएम के आश्वासन से मामला शांत
टोंक में भवन बदलने का विरोध
झिलायके गिरधारीजी मंदिर में संचालित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में भवन की कमी के कारण आक्रोशित छात्राओं ने मंगलवार सुबह 9 बजे निवाई-बौंली रोड पर करीब 2 घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बरौनी पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाया। कुछ देर बाद निवाई पुलिस भी पहुंची। छात्राओं के नहीं मानने एसडीएम संजय माथुर मौके पर पहुंचे और बात की। इससे पहले ग्राम किवाड़ा से डिलेवरी केस लेकर आई एम्बुलेंस करीब 15 मिनट तक जाम में फंसी रही। छात्राओं ने बताया कि मंदिर में चल रहे विद्यालय में 300 छात्राओं के बैठने के लिए 3 कमरे हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मर्ज होने के बाद उस विद्यालय की छात्राएं भी यहां गई हैं। इससे यहां की व्यवस्था बिगड़ गई है।
छात्राओंने दिया सुझाव : छात्राओंने गांव के बीच उप्रावि के भवन में स्कूल शिफ्ट करने का सुझाव िदया। एसडीएम ने उस भवन को देखा। बाद में छात्राओं को स्कूल िशफ्ट करने का आश्वासन दिया। मौके पर बीडीओ महेंद्रसिंह मेहता, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भरतलाल मीणा सरपंच कान्तादेवी भी मौजूद रही।
एंबुलेंसचालक ने की मनुहार
किवाड़ासे डिलेवरी केस लाई एम्बुलेंस जाम में फंस गई। 15 मिनट चालक ने गाड़ी निकालने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर चालक महावीर जाट ने छात्राओं को मरीज होने की बात कहकर रास्ता देने का आग्रह किया। इस पर छात्राओं ने एम्बुलेंस को जाने दिया।
टोंक. स्कूलबदलने के विरोध में न्यू टोंक में भी छात्राओं ने किया प्रदर्शन।
दत्तवास. झिलायमंे छात्राओं ने जाम लगाया। इस जाम के दौरान मरीज को लेकर आई एम्बुलेंस करीब 15 मिनट फंसी रही।